19 Apr 2024, 09:02:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाक पत्नी' केे लिए सुषमा की दरियादिली,मदद का दिया भरोसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2016 12:31PM | Updated Date: Nov 5 2016 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को दुबई में रह रहे भारतीय व्यक्ति के ट्वीट का जवाब देते हुए उसकी पाकिस्तानी पत्नी को मुंबई में उसके बेटे के इलाज के लिए भारतीय वीजा दिलवाने का भरोसा दिलाया। सुषमा स्वराज ने आज ट्वीट करते हुए पूछा कि आपने अपनी पत्नी के वीजा के लिए कहां पर आवेदन किया था। साथ ही यासीन के बेटे का मुंबई में कहां इलाज चल रहा है इसकी भी जानकारी मांगी। सुषमा स्वराज ने उसकी कॉन्टेक्ट डिटेल्स मांगी और भरोसा दिलाया कि उनका कार्यालय जल्द ही उससे संपर्क करेगा।

पाकिस्तानी पत्नी के लए मांगा वीजा
दुबई में रहने वाले भारतीय नागरिक यासीन ने 26 अक्टूबर को ट्वीट कर सुषमा को बताया कि वह एक भारतीय नागरिक है और बेटे के मुंबई में इलाज के लिए उसकी पाकिस्तानी पत्नी को मेडिकल अटेंडेंट वीजा की जरूरत है। यासीन ने यह भी बताया कि उसने सितम्बर महीने में अपनी पत्नी के लिए मुंबई जाने का वीजा हासिल करने के लिए आवेदन किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »