25 Apr 2024, 19:14:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सर्जिकल हमले के बाद से पाक ने अब तक 99 बार तोड़ा सीजफायर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2016 8:50PM | Updated Date: Nov 4 2016 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। भारत की ओर से पीओके में आतंकवादी ठिकाने पर सेना के सर्जिकल हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा का 99 बार उल्लंघन किया है।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया, 'पाकिस्तानी सैनिकों ने पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सैनिकों के सर्जिकल हमले के बाद जम्मू कश्मीर में एलओसी पर 99 बार संघषर्विराम का उल्लंघन किया।'

अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू क्षेत्र में 16 कॉर्प्स इलाके में 83 बार संघषर्विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि 15 कॉर्प्स के क्षेत्र के अंतर्गत कश्मीर क्षेत्र में संघषर्विराम उल्लंघन की 16 घटनाएं हुयीं।
 
पाकिस्तानी की तरफ से एक नवंबर को जम्मू कश्मीर के पांच सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी के करीब रिहाइशी बस्तियों पर भीषण गोलाबारी हुई जिसमें दो बच्चों और चार महिलाओं सहित आठ लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।
 
पाकिस्तान के इस नापाक करतूत का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना की कार्रवाई में 14 पाकिस्तानी चौकियों को मटियामेट कर दिया गया। इतना ही नहीं उनके दो सैनिकों को भी मार गिराया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »