25 Apr 2024, 10:33:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सपा में लड़ाई से BJP को फायदा, मुख्‍यमंत्री पद के लिए अखिलेश...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2016 10:01AM | Updated Date: Nov 4 2016 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश में पिछले महीने समाजवादी पार्टी (सपा) के अंदरूनी झगड़े का सीधा फायदा भाजपा को होते हुए दिख रहा है। एबीपी न्यूज-सिसरो द्वारा उप्र में किए गए एक त्वरित सर्वे में सपा में सीएम अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच तनाव का फायदा भाजपा लेती हुई दिख रही है। 
 
हालांकि सीएम पद के लिए अखिलेश सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। 26-28 अक्टूबर के बीच कराए गए इस सर्वे में पांच विधानसभा सीटों पर कुल 1500 लोगों से कई सवाल पूछे गए। जब लोगों से पूछा गया कि सपा के अंदरूनी झगड़े का फायदा किसे होगा? तब 39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इससे भाजपा को फायदा होगा।
 
वहीं 29 प्रतिशत लोगों ने इसका फायदा बसपा को मिलने की बात कही। कांग्रेस के लिए उप्र में हालात खराब दिख रहे हैं और इस सवाल के जवाब में केवल छह प्रतिशत लोगों ने कहा कि इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। इस सर्वे के बाद भाजपा और बसपा को उप्र में संजीवनी मिलती दिख रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »