23 Apr 2024, 22:22:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सांसदों की चांदी, समिति ने बेसिक सैलेरी बढ़ाने को दी हरी झंडी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2016 2:03PM | Updated Date: Nov 3 2016 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सांसद, विधायक भले ही कई मुद्दों पर विपरीत दिशाओं में बयानबाजी करते हैं, लेकिन एक ही मुद्दा ऐसा था जिस पर सभी ने राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाई और सफलता भी मिली। अपनी सैलेरी के मुद्दे पर सांसदों ने एक सुर में आवाज उठाई थी कि आज के दौर में उनकी सैलेरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है, अब बहुत जल्द ही उनकी ये शिकायत दूर हो सकती है। अब उन्हें बढ़ी हुए वेतन का तोहफा केंद्र जल्द दे सकती है। 
 
केंद्र सरकार ने सांसदों की बेसिक सैलेरी में 100 फीसदी इजाफा करने का फैसला किया है। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली समिति ने सांसदों की बेसिक सैलेरी 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख करने की संस्तुति की है। सैलेरी और भत्तों के लिए बनी संयुक्त समिति ने भत्तों में भी इजाफा करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि पीएमओ भी समिति की सिफारिश से सहमत है और बहुत जल्द ही इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है।

राष्ट्रपति, गवर्नर के वेतन में हो सकती है बढ़ोतरी
केंद्र सरकार राष्ट्रपति की सैलेरी मौजूदा 1.5 लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए प्रति महीने करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा राज्यपाल की सैलेरी भी 1.10 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख करने पर विचार हो रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »