25 Apr 2024, 12:51:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रसोई को तगड़ा झटका चौथी बार LPG के दाम में बढ़ोतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2016 4:02AM | Updated Date: Nov 1 2016 4:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिवाली के ठीक बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आपकी रसोई को तगड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर में लगभग 2 रुपए और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 37.5 रुपए का इजाफा कर दिया है। यह जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने दी है। आपको बता दें कि बढ़ी हुई दरें आज (मंगलवार) से लागू होंगी।

सब्सिडी वाला सिलेंडर हुआ महंगा
बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए अब आपको 430.64 रुपए चुकाने होंगे। बढ़ोतरी से पहले 428.59 रुपए कीमत थी। जुलाई से अब तक सिलेंडर की कीमतों में 9.48 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।

दो महीने में चार बार महंगी हुई गैस

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की बात करें तो पिछले दो महीने में चार बार महंगी हो चुकी है। इस दौरान तेल कंपनियों गैस की कीमतों में 63 रुपए की बढ़ोतरी की है। एक सितंबर को दिल्ली में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 466.50 रुपए थी जो अब बढ़कर 529.50 रुपए पहुंच गई है। 28 अक्टूबर को ही कंपनी ने 2 रुपए की बढ़ोतरी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »