29 Mar 2024, 12:42:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

होवित्जर तोप खरीदेगा भारत, एक सेंकेंड में दागती है 5 गोले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2016 3:33PM | Updated Date: Oct 22 2016 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के सामरिक रिश्ते इस समय एक नई ऊंचाई पर हैं और इसी की अगली कड़ी में भारत के दुश्मनों की अब खैर नहीं है। सीमाओं पर जल्द ही अमरीकी होवित्जर तोपें तैनात की जा सकती हैं। भारत और अमरीका 145 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों की खरीद के मसौदे पर जल्द ही हस्ताक्षकर कर सकते हैं। इन तोपों की खासियत यह है कि यह हाईटैक तोप एक सेकेंड में दो से पांच राउंड फायर कर सकती है। यह सौदा करीब 5000 करोड़ रूपए का होगा।

गौरतलब है कि 1980 के दशक में बोफोर्स घोटाले के सामने आने के बाद से तोपों की खरीद के लिए यह पहला सौदा होगा। मंत्रालय पहले ही 25 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम तोपों की आपूर्ति की समयसीमा को कम कर दिया है, हालांकि इस वास्तविक अवधि के बारे में जानकारी नहीं है। भारत ने इन तोपों की खरीद में दिलचस्पी दिखाते हुए अमेरिकी सरकार को आग्रह पत्र भेजा था। इन तोपों को चीन की सीमा से लगे अरूणाचल प्रदेश और लद्दाख के क्षेत्रों में तैनात किया जाना है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »