20 Apr 2024, 19:09:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी बोले- कश्मीर में बच्चों को भड़का कर हिंसा फैलाने वालों को देना होगा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2016 1:37PM | Updated Date: Aug 28 2016 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 23वीं बार देशवासियों से रेडियो पर मन की बात की। मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले रियो ओलंपिक और हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जिक्र किया। उन्होंने खास तौर पर पीवी सिंधु, साक्षी मलिक और दीपा कर्मकार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन्होंने दिखा दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। मोदी ने मन की बात में अशांत कश्मीर का भी जिक्र किया।

 
29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाएगा
प्रधानमंत्री ने कहा- मैं ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि देता हूं और इस अवसर पर आप सभी को उनके योगदान की याद भी दिलाना चाहता हूं। कल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर ध्यान चंद जी की जन्मतिथि है। पूरे देश में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रुप में मनाया जाता है। 
 
हिंसा फैलाने वालों को जवाब देना होगा
मोदी ने कहा की कश्मीर में अगर कोई भी जान जाती है, चाहे वह किसी नौजवान की हो या किसी सुरक्षाकर्मी की हो, ये नुकसान हमारा है, अपनों का है, देश का ही है। जो लोग छोटे-छोटे बालकों को आगे करके कश्मीर में अशांति पैदा कर रहे हैं। कभी ना कभी उन्हें इन बालकों को जवाब देना होगा। 
 
कश्मीर में जो कुछ भी हुआ, उस कश्मीर की स्थिति के संबंध में, देश के सभी राजनैतिक दलों ने मिल करके एक स्वर से कश्मीर की बात रखी। कश्मीर के संबंध में मेरा सभी दलों से जितनी बातचीत हुई, हर किसी की बात में से एक बात जरूर जागृत होती थी। अगर उसको मैंने कम शब्दों में समेटना हो, तो मैं कहूंगा कि एकता और ममता, ये दो बातें मूल मंत्र में रहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »