20 Apr 2024, 03:42:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जाकिर नाइक के खिलाफ चलेगा आतंकवाद फैलाने का मुकदमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2016 11:24AM | Updated Date: Aug 27 2016 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक को भारत में आतंकवाद के चार्ज का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार टेरर कनेक्शन में फंसे 50 से ज्यादा लोगों को उकसाने के आरोप में नाइक पर आतंकवाद के समर्थन को लेकर केस दर्ज करने की तैयारी में है। 
 
उच्च सरकारी सूत्रों के अनुसार जाकिर नाइक पर ऐक्शन की यह तैयारी उनके भाषणों की जांच के बाद तैयार की गई है। वही अब तक इस मामलें को लेकर जो खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई है उसके अनुसार गृह मंत्रालय, सेना और महाराष्ट्र सरकार ने इस बारे में कानूनी राय ली है।
 
बता दें की जाकिर नाइक पर गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम (UAPA) के तहत युवाओं को अपने भाषणों से भड़काने का आरोप लगाने का फैसला लिया गया है। इस मामलें में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को नाइक की स्पीच की एक लिस्ट दी है और जिसे इस कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक सरकार ने आईआरएफ को विदेशों से मिलने वाले धन के सोर्सेज का भी पता लगाने का ऑर्डर भी दे दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »