28 Mar 2024, 22:51:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी की उपलब्धियों को 200 केंद्रोंं से रेखांकित किया जाएगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2016 5:34PM | Updated Date: May 24 2016 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के दो वर्ष पुरा होने के अवसर पर इसकी उपलब्धियों को देशभर में 200 केंद्रों से रेखांकित किया जाएगा। इस संबंध में जारी आंतरिक संवाद में कहा गया है कि भाजपा 26 मई से 15 जून तक 21 दिनों का ‘विकास पर्व’ आयोजित करेगी जिसमें एक केंद्रीय मंत्री, एक राज्य मंत्री, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नेताओं से युक्त 33 टीमें सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करेंगी।

प्रत्येक टीम 6-7 चिन्हित केंद्रों पर जाएगी और सरकार के कार्यो का लेखाजोखा पेश करेगी। सभी मंत्रियों एवं विभागोंं के प्रमुखों को भेजे गए आंतरिक संवाद में कहा गया है महत्वपूर्ण विधेयकों के पारित होने का मार्ग विपक्ष की ओर से बाधित करने और विकास के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने को भी लोगों के समक्ष पेश किया जाएगा ताकि लोगों को यह पता चल सके कि इतने अल्प काल में सरकार की उपलब्धियां पूर्व सरकार से विरासत में मिली कमियों और कठिनाइयों के बावजूद रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »