26 Apr 2024, 01:23:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वेंकैया नायडू ने जारी की स्मार्ट सिटी की दूसरी लिस्‍ट, टॉप पर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2016 11:41AM | Updated Date: May 24 2016 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को फ़ास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। इस दूसरी लिस्‍ट में 13 शहरों को चुना गया है, जिसमें लखनऊ को पहला स्थान मिला है। 
 
लखनऊ के अलावा वारंगल, धर्मशाला, चंडीगढ़, रायपुर, कोलकाता, भागलपुर, पणजी, पोर्ट ब्लेयर, इम्फाल, रांची, अगरतला और फरीदाबाद का भी चयन हुआ है। इनका विकास स्मार्ट सिटी के तौर पर किया जाएगा। 
 
गौरतलब है कि पहले टॉप 100 शहरों की लिस्ट में लखनऊ अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहा था। इसके बाद फ़ास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी कम्पटीशन के जरिए 13 शहरों का चयन किया गया। इनमें लखनऊ को पहला स्थान मिला है। 
 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलप करने की योजना बनाई है। इन शहरों को आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जहां विश्वस्तरीय व्यवस्था होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »