25 Apr 2024, 17:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उपराष्ट्रपति की पत्नी बोलीं- ऊँ के उच्चारण से मिलता है ऑक्सीजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2016 12:06PM | Updated Date: May 23 2016 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऊँ के उच्चारण को लेकर छिड़ी बहस के बीच उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने योग के दौरान 'ऊँ' के उच्चारण करने को सही बताया है।

सलमा ने कहा है कि ऊँ उच्चारण में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा योग के दौरान ऊँ के उच्चारण से अधिक ऑक्सीजन मिलती है। शरीर स्वस्थ रहता है और इसका विरोध करना गलत है।

यूपी के अलीगढ़ में मदरसा अलनूर स्कूल में बच्चों को सम्मानित करने आईं सलमा अंसारी ने कहा, मैं भी योग करती हूं। योग से फिटनेस मिलती है। योग से मुझे बीमारी से उबरने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि अगर मैंने योग नहीं किया होता तो मेरी हड्डी टूट गई होती।

साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में उन्होंने सूर्य नमस्कार पर कहा कि ये योग क्रिया है। पुराने जमाने में इतनी हाय-तौबा नहीं होती थी, अब चीजों को मरोड़कर ज्यादा पेश किया जाता है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »