24 Apr 2024, 12:36:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को मिली ‘निर्भया’ जैसे रेप की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2016 5:49PM | Updated Date: May 22 2016 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ होने वाले अभद्र व्यवहार पर एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने खुद के बारे में भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

प्रियंका ने एक वेबसाइट के लिए लिखे अपने ब्लॉग में खुलासा किया है कि उन्हें ट्विटर पर निर्भया की तरह रेप और मर्डर करने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया है कि मुंबई पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

उन्होंने लिखा, मुझे निर्भया की तरह रेप करके मार देने की धमकी मिली, क्योंकि मैंने भाजपा के प्रवक्ता के ताने और कटाक्ष भरी बात पर उंगली उठाई थी। अगर भाजपा को समर्थन करने वाले लोग यह सोचते हैं कि मैं डर जाउंगी तो वे गलत हैं। उन्होंने लिखा है कि मैं ऐसी धमकियों के बाद अपनी बातों को और बेबाकी से कहूंगी।

प्रियंका का कहना है, सोशल मीडिया का नियमित प्रयोग करने की वजह से परेशान होना ही पड़ता है। साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता ने इसके लिए कमजोर कानूनों पर नाराजगी जताई।

कांग्रेस प्रवक्ता ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले संदेशों और अमर्यादित आचरण को नियंत्रित करना लगभग असंभव है।

चतुर्वेदी ने कहा, मैं जेटली की ईमानदारी की प्रशंसा करती हूं। उन्होंने काफी हद तक सही बात कही है, लेकिन यदि इसके खिलाफ सख्त कानून बनाए जाएं तो इसे रोका जा सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »