25 Apr 2024, 22:05:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैलाश मानसरोवर, आॅनलाइन ड्रॉ निकालने की प्रक्रिया शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 5:29PM | Updated Date: May 6 2016 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कंप्यूटर से ड्रॉ के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा 2016 के लिए तीर्थयात्रियों के चयन की प्रक्रिया का काम से शुरू हो गया। प्रक्रिया की शुरूआत करने वाले केन्द्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने बताया कि कंप्यूटर से ड्रॉ निकाले जाने के बाद चयनित व्यक्तियों को एसएमएस और ईमेल के जरिए सूचना दी जाएगी।

विदेश राज्य मंत्री ने बताया हम नामों का चयन नहीं करेंगे यह कंप्यूटर करेगा। यह विदेश मंत्रालय का पारदर्शिता के साथ हर काम करने का प्रयास है। हमने हज के लिए भी यही काम किया है और हमारा प्रयास यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। कैलाश मानसरोवर यात्रा की चार महीने की यात्रा अवधि जून से शुरू हो रही है।

मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्व) प्रदीप रावत ने बताया कि उन्हें इस साल 2,600 आवेदन मिले थे जिसमें से 2,400 सही पाए गए। सूची में 87 डॉक्टर भी हैं। 60-60 यात्रियों का 18 जत्था लिपुलेख दर्रे से होकर जाएगा जबकि 50-50 यात्रियों के सात जत्थे नाथू ला मार्ग से होकर जाएगा। पूर्व में इसे दुसाध्य माना जाता था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »