24 Apr 2024, 06:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार कांग्रेस सरकारों को अपदस्थ करने की कर रही है कोशिश: मनमोहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 5:12PM | Updated Date: May 6 2016 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर राज्यों में गैर कांग्रेस सरकारों को अपदस्थ करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने यहां जंतर मंतर पर ‘सेव डेमोक्रेसी रेैली’ में कहा जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से उसका एक ही मिशन ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ है। वे जहां भी जाते हैं यही कहते हैंं। मैं मोदी सरकार को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस भारत की आत्मा है। सिंह ने कहा, कांग्रेस बहती गंगा जैसी है।

आप उसे बदनाम कीजिए, या कुछ भी कीजिए, वह अपना रास्ता नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा वर्ष 1885 (जब कांग्रेस की स्थापना हुई) से कांग्रेस पर कई हमले हुए। लोगों ने इस पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हुए। अरूणाचल प्रदेश और उत्तराखंड के राजनीतिक संकट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस कई राज्यों में नहीं है। लेकिन जहां कहीं भी है, उसे अपदस्थ करने की कोशिश की गई है।

अरूणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस सरकारें अपदस्थ की गईं। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया है। अब वे मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम जैसे अन्य कांग्रेस शासित राज्यों और हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह सरकार को निशाना बना रहे हैं। वे इन सरकारों को अपदस्थ करने की कोशिश कर रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »