23 Apr 2024, 15:10:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकतंत्र बचाओं रैली में सोनिया समेत बड़े नेताओं ने दी गिरफ्तारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 11:55AM | Updated Date: May 6 2016 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगस्ता घोटाला मामले में शुक्रवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाल रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस रैली में शामिल हो रहे हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभी नेताओं ने कांग्रेस शासित राज्यों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

वहीं लोकतंत्र बचाओ रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित इनके साथ साथ एके एंटनी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद ने भी गिरफ्तारी दी थी लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें संसद मार्ग थाने की पुलिस ने छोड़ दिया।

संबोधन में सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार में सब परेशान है। चाहे वो नौजवान हो या फिर किसान। कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत बनाया लेकिन मोदी सरकार लोकतंत्र को नष्ट कर रही है। लेकिन हम सरकार के खतरनाक इरादे पूरे नहीं होने देंगे। हम कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होने कहा कि मोदी सरकरा राज्यों की कांग्रेस सरकारें गिराने का काम कर रहे हैं, लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई उत्तराखंड और उत्तरांचल सरकारों को गिरा कर लोकतंत्र की हत्या की है।

इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली में कहा कि देश में सूखा पड़ा हुआ है। देश में हर रोज 50 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन मोदी कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि हम युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन मेक इंडिया के भव्य शो के बाद भी लोगों को रोजगार नहीं मिला। राहुल ने आरोप लगाया कि अरुणाचल और उत्तराखंड में हमारी सरकार गिरा दी गई। मोदी सरकार का जो भी विरोध करता है, उस पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिहं ने अपने भाषण में कहा, मोदी सरकार का एक ही नारा था कांग्रेस मुक्त भारत, जहां कहीं जाते हैं इस सिलसिले में कदम उठाते हैं लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि कांग्रेस तो भारत की आत्मा है, कांग्रेस पर 1885 से लेकर अब तक हमले किए, कमजोर करने की कोशिश की लेकिन वो इसमें नाकाम रहे।

खास बात ये है कि कांग्रेस नेता जिस रास्ते से मार्च निकालने जा रहे हैं, वहां पर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के भी पोस्टर लगाए गए हैं।
धारा 144 लागू
बताया यह भी जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी कांग्रेस की रैली को संसद मार्ग पर ही रोक लेंगे। संसद सत्र जारी रहने के कारण संसद भवन के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »