25 Apr 2024, 19:34:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेटली का मनमोहन पर पलटवार, कहा निष्पक्ष बनें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2016 3:18PM | Updated Date: Feb 13 2016 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा मोदी सरकार की अलोचना पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री अरण जेटली ने आज कहा कि संप्रग सरकार से राजग सरकार का सफर नीतिगत जड़ता से वैश्विक स्तर पर आकर्षक गंतव्य बनने का है। साथ ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे महत्वपूर्ण विधेयक पर कांग्रेस का रख राजनीति से प्रेरित रहा है।
 
जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट ‘डाक्टर मनमोहन सिंह को अपनी पार्टी को क्या सलाह देनी चाहिये’ में कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में जहां नीतियां कांग्रेस मुख्यालय 24, अकबर रोड पर बनती थीं, उसके उलट राजग सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला अंतिम होता है। 
उन्होंने कहा, पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कम बोलते हैं लेकिन जब वे बोलते हैं तो राष्ट्र उन्हें गौर से सुनता है। वे देश के विवेक का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 
उन्होंने कहा, उनसे निष्पक्षता के साथ अपनी बात रखने की उम्मीद की जाती है और वे रचनात्मक सलाह देते हैं तथा कभी-कभी अपनी राजनीतिक पार्टी को भी राष्ट्रहित में काम करने के लिय ठोस संदेश देते हैं। जेटली ने कहा कि वे सिंह का हमेशा सम्मान करते हैं और उनसे उसी सम्मान की उम्मीद करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »