28 Mar 2024, 23:48:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हाफिज सईद 'चाचा' और जकी-उर रहमान था 'दोस्त' कहता था हेडली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2016 12:03PM | Updated Date: Feb 13 2016 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुंबई हमले के मामले में पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुंबई की एक विशेष अदालत को ईमेल के बारे में बताया। इसमें मुंबई हमले के बाद की स्थिती के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान जब वह ईमेल पर बात करता था तो हाफिज सईद के लिए अंकल और जकीउर रहमान लखवी के लिए फ्रेंड शब्द का इस्तेमाल करता था।
 
हेडली ने बताया कि 26/11 हमलों के बाद वह लश्कर-ए-तैयबा के साजिद मीर के साथ लगातार संपर्क में था और वह हाफिज सईद एवं जकी-उर-रहमान लखवी की सुरक्षा को लेकर चिंतित था।
 
उसने बताया कि [email protected] उसका ईमेल आईडी था और [email protected] साजिद मीर का ईमेल आईडी था। दोनों इसके जरिए बातचीत करते थे। उसने 8 जुलाई को लश्कर के साजिद मीर को एक मेल किया था, जिसमें उसने पूछा था कि क्या अंकल और उसके फ्रेंड की समस्याओं का समाधान हुआ?
 
उसने बताया कि मुबई हमले के बाद पाकिस्तान सरकार ने जांच शुरु कर दिया था। इस मामले में लश्कर के कई लोगों से पूछताछ हुई थी, इसलिए उसने यह मेल भेजा था। तब मीर ने कहा था कि तुम्हारे अंकल को कुछ नहीं होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »