24 Apr 2024, 08:13:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी ने किया पहले 'मेक इन इंडिया' वीक का उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2016 11:43AM | Updated Date: Feb 13 2016 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'मेक इन इंडिया वीक' की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में 'मेक इन इंडिया' केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर मोदी के साथ स्वीडन के प्रधानमंत्री जेल स्टीफन लॉफेन और फिनलैंड के प्रधानमंत्री जूहा पेट्री सिपिला भी मौजूद थे।
 
एक सप्ताह तक चलने वाले इस औद्योगिक आयोजन में 2,500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और 8,000 घरेलू कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें 68 देशों से विदेशी सरकारी प्रतिनिधिमंडल और 72 देशों से कारोबारी प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। इस आयोजन में विदेशी सरकारों और प्रांतों के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे जिनमें स्वीडन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री शामिल हैं।
 
सितंबर 2014 में 'मेक इन इंडिया' पहल की वैश्विक शुरुआत के बाद नवाचार, रचना और स्थिरता के विषय पर आधारित मेक इन इंडिया केंद्र 
उद्घाटन के तुरंत बाद मोदी ने अलग-अलग पवेलियनों में जाकर लॉफेन और सिपिला के साथ मिलकर भारत के कौशल और विभिन्न क्षेत्रों ऑटोमोबाइल, रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विशिष्ट नवाचार, रचनाओं के उत्कृष्ट नमूने देखे। 'मेक इन इंडिया' केंद्र के उद्घाटन के बाद मोदी एनएससीआई मैदान में मेक इन इंडिया वीक की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
 
'मेक इन इंडिया' के माध्यम से भारत को 'प्रिफर्ड मैन्यूफैक्चिरिंग डेस्टिेनेशन' के रूप में पेश किया जाएगा। इस मेक इन इंडिया वीक में विभिन्न संघ और राज्य के मंत्री, मुख्यमंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, भारत और विदेशों के शीर्ष उद्योगपति और कई सरकारी तथा व्यापार प्रतिनिधिमंडल के लोग हिस्सा लेंगे
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »