26 Apr 2024, 00:56:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा में बोले मोदी- संविधान में बदलाव आत्‍महत्‍या जैसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2015 6:22PM | Updated Date: Nov 27 2015 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सदन में में दो दिन तक चली संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने आज बाबा साहब आंबेडकर की संविधान बनाने में बड़ी भूमिका को याद किया तो संविधान पर चर्चा में रुचि दिखाने के लिए सभी संसद सदस्यों को धन्यवाद भी दिया।

PM मोदी ने कहा, संविधान पर चर्चा में 'हम' निहित है ना कि 'मैं' या 'आप'। संविधान में हम सबको बांधने की ताकत है। आरक्षण विवाद पर पीएम ने जवाब देते हुए कहा कि, 'हम आरक्षण पर संविधान में कभी संशोधन नहीं करेंगे। संविधान में कोई बदलाव नहीं होगा, यह आत्महत्या जैसा हो सकता है।

पीएम मोदी ने संविधान पर चर्चा के दौरान कहा,  सरकार सहमति से चलती है। अल्पमत और बहुमत तो आखिरी विकल्प होता है।  पीएम ने कहा कि सरकार का एक ही धर्म होता है वो है 'इंडिया फर्स्ट' और एक ही धर्मग्रंथ वो है- भारत का संविधान।

PM ने कहा, 'मेरा कुछ नहीं, तो मुझे क्या। यह भाव देश के लिए अच्छा नहीं.. देश के लिए कर्तव्यभाव जगाना होगा। देश में सिर्फ अधिकारों पर बात होती है, अब कर्त्व्य पर ध्यान देना होगा। '
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »