24 Apr 2024, 20:06:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी बहल का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2015 10:40AM | Updated Date: Nov 27 2015 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी बहन कमला दीक्षित का प्रतापनगर के अलकापुरी स्थित अपने आवास पर गुरुवार रात 11:30 बजे देहांत हो गया। वह 87 साल की थीं और लम्बे समय से बीमार चल रही थीं।

उन्हें कुछ दिन पहले हिज पैरालायसिस अटैक आया था जिसके बाद उन्हें रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें हॉस्पिटल से घर ले आया गया था।

लेकिन गुरुवार देर रात अचानक फिर से तबीयत बिगड़ी और हॉस्पिटल ले जाने से पहले ही उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। कमला दीक्षित चार भाई और तीन बहनों में छठे नंबर की थी। उनके पति नन्द गोपाल दीक्षित का देहांत भी इसी साल 24 फरवरी को हो गया था। उनके निधन की सूचना अटलजी को दे दी गई है। कमला दीक्षित अटलजी से दो साल छोटी थीं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »