नई दिल्ली। पूर्व अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा को मंगलवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त किया गया, वहीं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह को महिला कांग्रेस की दिल्ली इकाई की प्रमुख बनाया गया है।
नगमा मोरारजी ने कांग्रेस के लिए कई चुनावों में प्रचार किया है। नगमा और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ महिला कांग्रेस की 11 महासचिवों में शामिल हैं।
पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की टीम को अनुमोदित किया, इसमें नौ सचिव भी हैं। पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा महिला कांगे्रस की प्रमुख हैं। एआईसीसी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इन नियुक्तियों के बारे में घोषणा की।