19 Apr 2024, 17:23:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुसलमानों के साथ भेदभाव दूर करे सरकार: उप राष्ट्रपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2015 1:05PM | Updated Date: Sep 1 2015 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सोमवार को कहा कि भारतीय मुस्लिमों के सामने आ रही प्रमुख समस्याओं में पहचान और सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तीकरण तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया में निष्पक्ष हिस्सेदारी से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।


उन्होंने मुस्लिमों की पहचान एवं सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सकारात्मक कदम’ उठाए जाने की मांग की। अंसारी ने कहा कि जहां तक वंचित रखने, बाहर करने और भेदभाव का प्रश्न है, सरकार या उसके एजेंटों की चूक सरकार को ही जल्द सुधारनी होगी। अंसारी मुस्लिम संगठनों के शीर्ष फोरम आल इंडिया मजलिस-ए-मुशावरत के स्वर्ण जयंती समारोह में बोल रहे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »