20 Apr 2024, 07:42:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM ने रामचरितमानस का डिजिटल संस्करण जारी किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2015 3:33PM | Updated Date: Aug 31 2015 9:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी द्वारा निर्मित रामचरितमानस के डिजिटल संस्करण के सीडी सेट को जारी किया और कहा कि यह एक ऐसा महान महाकाव्य है, जिसमें भारत का सार समाहित है। इस संगीतमय प्रस्तुति में योगदान देने वाले कलाकारों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ऐसा करके न सिर्फ संगीत साधना की है, अपितु संस्कृति साधना और संस्कार साधना भी की है।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी ने रामचरितमानस को एक महान महाकाव्य करार दिया, जिसमें भारत का सार समाहित है।

 

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि किस प्रकार मॉरिशस जैसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने वाले भारतीयों ने कई पीढ़ियों से रामचरितमानस के माध्यम से भारत के साथ संपर्क बनाए रखा है। उन्होंने लोगों को आपस में जोड़ने और भारत में जागरूकता और सूचना का प्रसार करने में आकाशवाणी द्वारा निभायी जा रही भूमिका की सराहना की।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि आकाशवाणी के पास देश भर के विभिन्न कलाकारों की 9 लाख घंटों से ज्यादा की रेडियो रिकॉडि’ग्स हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अमूल्य संग्रह है, जिसका विस्तार से प्रलेखन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरूण जेटली और प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश भी उपस्थित थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »