20 Apr 2024, 09:24:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। राजीव महर्षि को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। वह एलसी गोयल का स्थान लेंगे। फरवरी में गृह सचिव का पदभार संभालने वाले एलसी गोयल को हटा दिया गया है। पूर्व वित्त सचिव राजीव महर्षि को नया गृह सचिव बनाया गया है। महर्षि को शुक्रवार को ही वित्त सचिव के पद से मुक्त किया गया था। गृह सचिव के पद पर नियुक्ति दो साल के लिए होती है। लेकिन इसके पहले अनिल गोस्वामी और अब एलसी गोयल को समय से पहले ही हटना पड़ा था।


बताया जा रहा है कि एलसी गोयल में स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली है। लेकिन सात महीने के कार्यकाल में ही स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने की मजबूरी के पीछे असली कारण का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। इसके पहले अनिल गोस्वामी को शारदा चिटफंट घोटाले में फंसे पूर्व गृह राज्यमंत्री मतंग सिंह की मदद के आरोप में हटाया दिया गया था। गोस्वामी पर मतंग सिंह की गिरफ्तारी रोकने के लिए सीबीआइ अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »