19 Apr 2024, 15:18:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CAA प्रदर्शनकारियों की मौत पर बोले योगी - जो मरना चाहे, उसे कैसे बचाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 2:05PM | Updated Date: Feb 20 2020 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विवादित बयान से विवाद खड़ा हो सकता है। सीएम योगी ने CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की मौत पर ये बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो मरना चाहता है, उसको बचाने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता है। इस दौरान सीएम योगी ने अपनी पुलिस का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान दंगाइयों ने गोली चलाई। दंगाइयों की गोली से ही प्रदर्शनकारियों की मौत हुई।
 
यदि कोई लोगों को निशाना बनाने के इरादे से सड़क पर उतरता है। तो वे मरता है या फिर पुलिसकर्मी मरता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनकी सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं है लेकिन हिंसा में लिप्त लोगों पर सख्ती बरती जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »