16 Apr 2024, 20:23:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, मोदी के उड़े...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:09AM | Updated Date: Feb 20 2020 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी (आप) लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। आप की यह लगातार दूसरी प्रचंड जीत है। बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना खत्म हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 62 सीटें जीती हैं। वहीं बीजेपी के खाते में 8 सीटें आई हैं। हालांकि कांग्रेस दूसरी बार भी अपना खाता खोलने में असफल रही। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुस्लिम महिलाएं 15 दिसंबर से धरने पर बैठी हैं। इन महिलाओं की मांग है कि सरकार नागरिकता संशोधन कानून को वापस ले। इस धरने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल भी दायर की गई है जिसपर सर्वोच्च अदालत सोमवार को सुनवाई करेगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने चार महीने के बच्चे की मौत के मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है।
 
चार महीने के बच्चे को उसकी मां अपने साथ लेकर विरोध प्रदर्शन में गई थी। शाहीन बाग से लौटने के बाद इस मासूम की सोते समय मौत हो गई थी। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में बैठे लोगों ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जिसे सुनकर सरकार के भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जब तक यह एक्ट वापस नहीं लिया जाएगा। तब तक यह प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाओं के साथ सांत्वना दिखाने वाले लोग अब कहां हैं, सरकार के लोग हमारी बात नहीं सुन रहे हैं। इसलिए हम अपने बच्चों का भविष्य बचाने के लिए इस प्रदर्शन को जारी रखेंगे।
 
गौरतलब है कि भले ही शाहीन बाग का प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कम चर्चा में रहा हो। लेकिन यह प्रदर्शन केंद्र सरकार के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है क्योंकि इसको लेकर विदेशों में भी आवाज उठने लगी है। वहीं देश के भीतर भी कई जानकारों का मानना है कि सरकार को प्रदर्शनकारियों से बात करनी चाहिए क्योंकि यह प्रदर्शन जितना लंबा जाएगा, सरकार को उनके आगे झुकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »