29 Mar 2024, 19:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार बनते ही केजरीवाल ने किया ये सबसे बड़ा काम, महिलाओं में खुशी लहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:07AM | Updated Date: Feb 20 2020 1:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अपने काम के दम पर तीसरी बार सरकार बनाने वाले अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में आ गए हैं। दिल्ली में महिलाओं को लेकर अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की मुहिम फिर से शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का भी कहना है कि पार्टी महिलाओं के दिल्ली मेट्रो में मुफ्त सफर की योजना को लेकर प्रतिबंध है।

साथ ही कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने यहां तक दावा किया कि वह केंद्र सरकार से इस संबंध में बातचीत जारी रहेगी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना पर काम कर रही है। वही, इस योजना को लागू करने की अनुमति को लेकर दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ बातचीत जारी रखेगी। पूर्व की तरह मंत्री ने यह दावा भी किया कि दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना की लागत का पूरा खर्च वहन करेगी और हम दिल्ली मेट्रो रेल निगम को इस बाबत पूरी लागत का भुगतान करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »