24 Apr 2024, 21:22:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

क्या ट्रंप भगवान हैं? जो 70 लाख लोग उनका स्वागत करेंगे : अधीर रंजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 3:06PM | Updated Date: Feb 19 2020 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली भारत यात्रा के लिए तैयारी जोर-शोर से जारी है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ट्रंप अपना हित साधने के लिए भारत आ रहे हैं। ट्रंप भारत का हित नहीं देखेंगे। 70 लाख लोगों द्वारा ट्रंप के स्वागत करने की बात पर अधीर रंजन ने कहा कि ट्रंप भगवान हैं क्या, हमारे लिए तो वो अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। तो फिर इनके लिए 70 लाख लोगों को खड़ा करने की क्या जरूरत है? अधीर रंजन चौधरी ने कहा, अमेरिका के बाजार में वह हमें नहीं जाने देना चाहते हैं, इसलिए अमेरिका ने ट्रेड डील नहीं करने का एलान किया है। यही वजह है कि उन्होंने एलान कर दिया है कि भारत विकसित हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »