25 Apr 2024, 02:55:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीरियड्स में भोजन बनाया तो महिलाएं अगले जन्म में बनेंगी 'कुतिया' : स्वामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 12:28PM | Updated Date: Feb 19 2020 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात के स्वामीनारायण भुज मंदिर के स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी ने पीरियड्स को लेकर विवादित बयान दिया है। कृष्णस्वरूप दासजी ने कहा है कि मासिक धर्म के समय पतियों के लिए भोजन पकाने वाली महिलाएं अगले जीवन में 'कुतिया' के रूप में जन्म लेंगी, जबकि उनके हाथ का बना भोजन खाने वाले पुरुष बैल के रूप में पैदा होंगे। स्वामीनारायण मंदिर से जुड़े स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी ने कथित तौर पर यह टिप्पणी की है।
 
यहां ध्यान देने वाली बात है कि जिस स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी ने यह टिप्पणी की है, वह स्वामीनारायण मंदिर के 'नर-नारायण देवगड़ी' पंथ से जुड़े हैं। स्वामीनारायण मंदिर ही भुज में श्री सहजानंद ग‌र्ल्स इंस्टीट्यूट (एसएसजीआइ) चलाता है, जिसकी प्रिंसिपल और महिला कर्मचारियों ने 11 फरवरी को यह जांच करने के लिए 60 छात्राओं के कपड़े उतरवा दिए थे कि कहीं वो पीरियड्स में तो नहीं हैं। कॉलेज के हॉस्टल के मेस में पीरियड्स वाली छात्राओं को दूसरी छात्राओं के साथ बैठकर खाना नहीं खाने दिया जाता। प्रिंसिपल रीता रनिंगा और महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »