16 Apr 2024, 14:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निर्भया- अक्षय, विनय, पवन और मुकेश के वकील का दावा,नहीं होगी 3 मार्च को फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 12:14AM | Updated Date: Feb 19 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सात साल बाद भी निर्भया के दोषियों को सजा नहीं मिली है। वहीं एक बार फिर दोषियों के लिए पटियाला कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी किया है। करीब डेढ़ महीने में दोषियों के लिए यह तीसरा डेथ वारंट है। कोर्ट ने दोषियों के फांसी के लिए 3 मार्च सुबह 6 बजे का समय तय किया है। दरअसल निर्भया के परिवार से फांसी की अर्जी पर सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फांसी का नया समय जारी किया गया। पिछले डेढ़ महीने से सभी दोषी अपने कानूनी अधिकारों के चलते फांसी से बचते रहे हैं। ऐसे में दोबारा फांसी से बचने के लिए वे जरुर कोशिश करेंगे। चार दोषियों में से एक के पास अभी दया याचिका और क्यूरेटिव पिटीशन का विकल्प है।
 
ये दोनों विकल्प खारिज होने के बाद भी दोषी नए सिरे से राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेज सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा है कि लिखकर रख लो, 3 मार्च को फांसी नहीं होगी। वकील ने कहा कि ‘मैं क्लाइंट से मिलूंगा। सभी कानूनी विकल्प पर बातचीत करूंगा और फिर वे जो चाहेंगे, जो उनके परिवार वाले चाहेंगे, वो करूंगा। अभी कई कानूनी विकल्प बाकी हैं। सभी का उपयोग किया जाएगा। राष्ट्रपति के पास दोबारा दया याचिका भी भेजी जाएगी और खारिज होने पर भी जो विकल्प होंगे उनका भी उपयोग किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »