20 Apr 2024, 18:57:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोहन भागवत बोले- कोई कितना भी बड़ा विरोधी हो, गांधी को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:15AM | Updated Date: Feb 18 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि आजकल शिक्षित और संपन्न परिवारों में तलाक के मामले ज्यादा हो रहे हैं। ऐसा घमंड के कारण हो रहा है जिसका नतीजा परिवार का टूटना है। परिजनों के साथ कार्यक्रम में आए आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि भारत में हिंदू समाज का कोई विकल्प नहीं है और हिंदू समाज के पास एक परिवार की तरह व्यवहार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने महात्मा गांधी की तारीफ की है।
 
उन्होंने कहा कि गांधीजी की प्रासंगिकता तो रहती ही है। उनके विचारों को जानना पड़ेगा। आज उनके विचार का कार्बन कॉपी तो नहीं किया जा सकता, लेकिन उनके विचार समझने और अपने कामों में रचाने बसाने की जरूरत है। मोहन भागवत ने कहा कि गांधी जी भारत की आवाज थे। वह भारतीय दृष्टि के जीते जागते उदाहरण थे। गांधी जी की सत्यनिष्ठा अविवादित है। कोई कितना भी विरोधी हो, वो उन्हें नकार नहीं सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »