28 Mar 2024, 23:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट में इस बार भी कोई महिला नहीं..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 12:45PM | Updated Date: Feb 17 2020 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रविवार को ट्वीट किया कि नवगठित दिल्ली विधानसभा में दिल्ली का महिला विभाग एक महिला की बजाय पुरुष को सौंप दिया गया है। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से न सिर्फ डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा से संतुष्ट होने, बल्कि दिल्ली परिवहन निगम में स्थायी नौकरी मांगने का भी आग्रह किया। अलका ने ट्वीट किया, दिल्ली सरकार का महिला मंत्रालय भी एक पुरुष मंत्री को दिया गया। मेरी दिल्ली की महिलाओं को शुभकामनाएं, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें। एक बार फिर से महिला अपने अधिकारों के लिए पुरुषों के द्वार पर हैं. बस में सिर्फ मुफ्त टिकट ही नहीं,..डीटीसी में स्थायी नौकरी के लिए भी कहें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »