25 Apr 2024, 13:19:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2 मार्च से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षाएं, ये होगा टाइम....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 12:09PM | Updated Date: Feb 17 2020 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं की हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 3 मार्च से और कक्षा 12वीं हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट एवं हायर सेकण्डरी (व्यावसायिक) परीक्षा 02 मार्च से शुरू होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हाईस्कूल नियमित एवं स्वाध्यायी, हायर सेकण्डरी, हायर सेकण्डरी (व्यावसायिक) एवं डी.पी.एस.ई. तथा शारीरिक शिक्षा प्रशि.पत्रों की परीक्षाएं इस वर्ष एक ही पारी में सुबह 09.00 बजे से 12.00 बजे के मध्य तथा हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी (दिव्यांग) विद्यार्थियों की परीक्षाएं इस वर्ष दोपहर 01.00 बजे से सायं 04.00 बजे के मध्य आयोजित होंगी। हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी के नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा कार्यक्रम भी मण्डल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराये गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »