29 Mar 2024, 03:10:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केजरीवाल के मंत्रियों के विभागों का आज होगा बंटवारा, ऐसी होगी कैबिनेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 11:58AM | Updated Date: Feb 17 2020 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी मंत्रिमंडल के साथ रविवार को रामलीला मैदान में शपथ ले ली है। मंत्रियों के शपथ लिए जाने के बाद ही उनके विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मामूली फेरबदल को छोड़ दें तो बीती सरकार में मंत्रियों के पास जो बड़े विभाग थे वहीं रहेंगे। उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पानी की जिम्मेदारी अपने पास रखेंगे कि नहीं इसपर स्थिति साफ नहीं है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने इस बार अपने कैबिनेट में कोई बदलाव नहीं किया है। सभी पुराने मंत्रियों को जगह दी गई है।
 
पार्टी की पहली प्राथमिकता अपने 10 वादे वाले गारंटी कार्ड को लागू करना है। ऐसे में सरकार बड़े विभागों को बदलकर मंत्रियों को उसके कामकाज को समझने में वक्त बेकार नहीं करना चाहेगी। इसलिए वह सभी बड़े विभाग जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन, वित्त, लोक निर्माण विभागों को लेकर मंत्रियों को बदलने के मूड में नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »