29 Mar 2024, 13:29:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में मिली करारी हार के बाद बदलेगा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 11:52AM | Updated Date: Feb 17 2020 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को एक बार फिर से दिल्ली विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन चुनावों में कांग्रेस साल 2015 विधानसभा चुनावों की तरह खाता भी नहीं खोल सकी। दिल्ली में मिली करारी हार के बाद अब पार्टी को एक पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की जरूरत महसूस होने लगी है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वास्थ्य चिंता का विषय है। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अप्रैल महीने में होने वाले महाधिवेशन में अध्यक्ष को लेकर कोई निर्णय ले सकता है।

सोनिया गांधी अध्यक्ष पद को संभाले रखती हैं या उनके स्थान किसी और को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। वैसे पार्टी का शीर्ष नेतृत्व एक बार फिर से राहुल गांधी को कमान सौंपना चाहता है, लेकिन बताया जा रहा है राहुल गांधी ने इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। माना जा रहा है राहुल गांधी द्वारा अध्यक्ष पद छोडऩे के बाद से पार्टी में अस्थिरता और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »