29 Mar 2024, 07:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महिला ने बच्चों को जहर देकर उठा लिया इतना बड़ा कदम कि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 11:25AM | Updated Date: Feb 17 2020 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना उपखण्ड में पति की मारपीट से परेशान एक महिला ने अपने दो बच्चों को जहर देकर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सरवन पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के जानपलिया गाँव की निवासी लालीबाई (23) ने कल रात अपने पुत्र रविराज (3) और पुत्री कल्पना (5) को जहर खिला दिया। इसके बाद स्वयं को फांसी लगा ली। इस घटना में महिला और उसके पुत्र की मौत हो गई जबकि पुत्री का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।
 
पुलिस के अनुसार आज सुबह बालिका में जहर का असर कम होने पर उसकी नींद खुल गई और उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई और बालिका को उपचार के लिए सैलाना के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजे गए हैं।
 
इस मामले में मृतक महिला के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी का विवाह छह वर्ष पहले अंकित मुनिया से हुआ था।  उसका पति शराब पीने का आदी था और अक्सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »