20 Apr 2024, 03:23:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हार के बाद जेपी नड्डा ने उठाया बड़ा कदम, मनोज तिवारी को किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 10:55AM | Updated Date: Feb 17 2020 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद भाजपा का खेमा बाहर से भले ही बेहद शांत दिख रहा हो, लेकिन भाजपा में भीतरी खलबली मची हुई है। क्योंकि भाजपा के दिग्गज नेता लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर 48 सीटों का आकलन करने के बावजूद भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर क्यों सिमट गई। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली हार पर मंथन करने के लिए अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के लिए बता दें जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को तलब किया है, इस मीटिंग में इन दोनों नेताओं के अलावा भाजपा के अन्य कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे तथा हार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार दिखने के बावजूद मनोज तिवारी ने सभी एग्जिट पोल को गलत ठहराया था। लेकिन मनोज तिवारी और भारतीय जनता पार्टी का आकलन पूरी तरह से गलत निकल गया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में लगातार 0 सीटें आने पर भी हड़कंप मच गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी हार के कारणों को जानने की कवायद शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »