20 Apr 2024, 20:49:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तीसरी बार केजरीवाल के CM बनने के बाद भी क्यों चुप हैं अन्ना हजारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 10:29AM | Updated Date: Feb 17 2020 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार दिल्ली में जित हुई हैं। वही चुनाव जितने के बाद 16 फरवरी के दिन दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। साथ ही उनकी पार्टी के पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों सत्येन्द्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राजेन्द्र पाल गौतम को भी एक एक कर शपथ ग्रहण करवाया गया। जन लोकपाल बिल में केजरीवाल के साथ खड़े हुए अन्ना हजारे ने अब तक क्यों चुप्पी साध रखी हैं। वही इन दिनों निर्भया केस के आरोपियों को फांसी में हो रही देरी की वजह से अन्ना हजारे ने मौन व्रत धारण किया हुआ हैं।

जन लोकपाल बिल को लेकर किए गए अनशन की वजह से देश भर की सुर्ख़ियों में छाने वाले अन्ना हजारे लगातार तीसरी बार केजरीवाल के CM बनने के बाद भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। इससे पहले उन्होंने मिडिया से बताया था की, वह तव मौन तोड़ेंगे जब निर्भया केस के चारों आरोपियों को तिहाड़ जेल में फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। उन्होंने सरकार को कहा था की, अगर निर्भया केस के चारों आरोपियों को सजा होने में देरी हुई तो वह आमरण अनशन की शुरुआत करेंगे। दिसंबर 2012 के निर्भया बलात्कार और हत्या के मामले में निचली अदालत ने पांच आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी जिनमें से एक आरोपी ने जेल में खुदकुशी कर ली बाकी चार आरोपियों की सजा की पुष्टि हाईकोर्ट ने नहीं दी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »