29 Mar 2024, 02:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नये प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 17 फरवरी को करेंगे पदभार ग्रहण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 12:27AM | Updated Date: Feb 17 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 17 फरवरी को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। शर्मा आज रात ओरछा में राम राजा सरकार के दर्शन कर ग्वालियर रवाना हुए। वह 17 फरवरी को अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल रवाना होंगे और कल 2 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वह शाम को 4 बजे पं. दीनदयाल परिसर में स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से पदभार ग्रहण करेंगे। उनके पदभार ग्रहण समारोह में वरिष्ठ नेत्री सुमित्रा महाजन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचन्द्र गेहलोत, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह  कुलस्ते, पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पार्टी की सचिव ज्योति धर्वे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम वर्मा, सासंद डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »