19 Apr 2024, 04:19:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शिवसेना ने कहा- केजरीवाल हनुमान भक्त के लिए जनता बन गई थी राम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 3:44PM | Updated Date: Feb 16 2020 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों से संकेत मिलता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपराजेय नहीं हैं। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने लिखा है- मतदाता बेईमान नहीं है। धर्म का बवंडर पैदा किया जाता है उसमें वो बहते नहीं हैं।
 
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित साप्ताहिक स्तंभ में उसके कार्यकारी संपादक राउत ने भाजपा की 'धर्म केन्द्रित' राजनीतिक रणनीति की आलोचना करते हुए अरविंद केजरीवाल  नीत दिल्ली सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की है।
 
संजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अपराजेय लग रही भाजपा दिल्ली में 'ताश के पत्तों' की तरह ढह गई। बेहद व्यंग्यात्मक टिप्पणी में राउत ने कहा, 'भगवान राम भी पार्टी को चुनाव जीतने में मदद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'कोई देश बिना धर्म के नहीं है, लेकिन धर्म का अर्थ देशभक्ति नहीं है। 
 
भगवान हनुमान का भक्त केजरीवाल दिल्ली में राम राज्य ले आया जबकि भाजपा ने तो भगवान राम को लगभग चुनाव मैदान में उतार ही दिया था। इस चुनाव से सीख लेने की बात करते हुए उन्होंने कहा, 'दिल्ली की तस्वीर कुछ यूं थी, हनुमान भक्त केजरीवाल और दिल्ली की जनता बन गई थी राम। राम मजबूती से हनुमान के साथ खड़े रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »