25 Apr 2024, 13:40:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जामिया हिंसा को लेकर प्रियंका ने शाह और पुलिस पर लगाया ये आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 3:40PM | Updated Date: Feb 16 2020 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जामिया हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर सच नहीं बोलने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि दोषियों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
 
वाड्रा ने ट्वीट के साथ एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी जामिया के पुस्तकालय में छात्रों को पीट रहे हैं जबकि दिल्ली पुलिस और शाह का कहना है कि पुलिस ने किसी भी छात्र को नहीं पीटा है। कांग्रेस नेता ने कहा, देखिए कैसे दिल्ली पुलिस पढऩे वाले छात्रों को अंधाधुंध पीट रही है। एक लड़का किताब दिखा रहा है लेकिन पुलिस वाला लाठियां चलाए जा रहा है। गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने झूठ बोला कि उन्होंने लाइब्रेरी में घुस कर किसी को नहीं पीटा।....इस वीडियो को देखने के बाद जामिया में हुई हिंसा को लेकर अगर किसी पर एक्शन नहीं लिया जाता तो सरकर की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी।
 
इस बीच समाजवादी पार्टी ने भी एक ट्वीट कर इस मामले में न्यायालय के हस्तक्षेप की मांग की है। पार्टी ने कहा, दिल्ली पुलिस का विध्वंसक चेहरा बेनक़ाब! गृह मंत्री के आदेश पर जामिया लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस के निर्मम लाठीचार्ज की समाजवादी पार्टी भर्त्सना करती है। न्यायालय से संज्ञान लेकर कार्रवाई की अपील।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »