25 Apr 2024, 05:23:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

24 फरवरी को ताजमहल देखने जाएंगे डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्‍नी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 3:34PM | Updated Date: Feb 16 2020 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी लेडी मेलानिया ट्रम्प के साथ 24 फरवरी को ताजमहल देखने जाएंगे। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी लेडी मेलानिया ट्रम्प आगरा में लगभग तीन घंटे रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प के आगरा दौरा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समीक्षा की।
 
पीएम मोदी ने शनिवार शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में जरिए ट्रम्प दंपति की ताजमहल की यात्रा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान यूपी पुलिस और आगरा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के अलावा उनकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
 
बैठक में दिए गए निर्देशों के बारे में अन्य जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि ट्रम्प दंपति अहमदाबाद भी जाएंगे। इसलिए गुजरात सरकार के अधिकारियों ने भी पीएम के साथ इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। पीएम पहले ही एक ट्वीट में कह चुके हैं कि भारत उनका गर्मजोशी से स्वागत करेगा और उनकी यात्रा भारत अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।
 
उन्होंने कहा था कि बहुत खुशी हुई कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी लेडी मेलानिया ट्रम्प 24- 25 फरवरी को भारत का दौरा करेंगे। भारत हमारे सम्मानित अतिथियों का एक यादगार स्वागत करेगा। यह यात्रा एक बहुत ही खास है और यह भारत-अमेरिका मित्रता को और मजबूत बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »