29 Mar 2024, 13:15:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली के विकास के लिये केजरीवाल ने चाहा मोदी का आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 2:26PM | Updated Date: Feb 16 2020 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के लगातार तीसरी बार रविवार को मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के चौतरफा विकास की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस काम के लिये ‘आशीर्वाद’ की इच्छा जतायी है। केजरीवाल ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में उप राज्यपाल अनिल बैजल के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के बाद वहां मौजूद गणमान्य और आम आदमी पार्टी के हजारों समर्थकों हुजूम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के दिल्ली के चौतरफा विकास को प्रतिबद्ध है और उन्हें इसे सफल बनाने के लिये श्री मोदी जी के ‘आशीर्वाद’ की जरूरत है। 

पिछले कार्यकाल के दौरान केजरीवाल का केन्द्र सरकार के साथ भिन्न मुद्दों को लेकर टकराव रहा। केजरीवाल ने अपने सम्बोधन में कहा, ‘‘ चुनावों में मिली जीत दिल्ली वासियों की जीत है। फिर जो वोट किसी ने किसी भी पार्टी को दिया हो। मैं सबका मुख्यमंत्री हूं। सारे मेरे परिवार का हिस्सा है। मैं सबका काम करुंगा।’’  उन्होंने कहा, ‘‘ हमने अपने सभी विरोधियों को माफ किया। मैं सभी पार्टियों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। नयी राजनीति और दिल्ली के विकास का डंका पूरे देश में मच रहा है।’’ उन्होंने अंत में कविता का पाठ किया:-   जब भारत मां का हर बच्चा अच्छी शिक्षा पाएगा

जब भारत के हर बंदे को अच्छा इलाज मिल पाएगा        जब सुरक्षा और सम्मान 

महिलाओं में आत्म विश्वास जगायेगा        जब किसान का पसीना उसके

घर में भी खुशहाली लाएगा                         जब हर भारत वासी

जीवन की मूलभूत सुविध पायेगा                 जब धर्म जाति से उठकर 

हर भारत वासी भारत को आगे बढ़ायेगा        तब ही अमर तिरंगा आसमान में शान में लहराएगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »