19 Apr 2024, 15:24:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गोपाल राय ने ‘आजादी के शहीदों’ के नाम पर ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 1:31PM | Updated Date: Feb 16 2020 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पिछले मंत्रिमंडल में सहयोगी रहे छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। आम तौर पर मंत्री पद की शपथ ईश्वर या सत्यनिष्ठा के के नाम पर ली जाती है लेकिन गोपाल राय ने ‘आजादी के शहीदों के नाम पर शपथ’ ली। उप राज्यपाल अनिल बैजल ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में केजरीवाल समेत उनके सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

केजरीवाल और अन्य सभी ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। सबसे पहले केजरीवाल फिर मनीष सिसोदिया ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर सत्येंद्र जैन फिर गोपाल राय, कैलाश गहलोट, इमरान हुसैन और सबसे अंत में राजेंद्र पाल गौतम ने शपथ ग्रहण की। केजरीवाल के मंत्रिमंडल में इस बार भी किसी महिला को जगह नहीं मिली है। बाबरपुर से तीसरी बार विधायक बने और केजरीवाल के निकटतम सहयोगी राय ने चौथे  नंबर पर शपथ ग्रहण की। उन्होंने ‘आजादी के शहीदों की शपथ’ का उच्चारण किया। इमरान हुसैन ने पहले अल्लाह और फिर ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »