23 Apr 2024, 13:29:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लगातार तीसरी बार दिल्‍ली के CM बने केजरीवाल - शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 12:50PM | Updated Date: Feb 16 2020 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली की सातवीं विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के नायक रहे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने रविवार को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में पार्टी के हजारों समर्थकों और बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति के बीच उप राज्यपाल अनिल बैजल केजरीवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। केजरीवाल के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया,सत्येन्द्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेन्द्र पाल गौतम को बैजल ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
 
 केजरीवाल ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित के रिकार्ड की बराबरी की। दिवंगत दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री के पद पर रहीं।  केजरीवाल 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कांग्रेस की मदद से सरकार बनायी थी लेकिन लोकपाल के मुद्दे पर मतभेद होने के बाद 49 दिनों में ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2015 में विधानसभा के चुनाव में 70 में 67 सीटें जीतकर रिकार्ड बनाया। इसके बाद एक बार फिर 70 में 62 सीटें जीत कर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »