24 Apr 2024, 03:30:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अरविंद केजरीवाल आज तीसरी बार लेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सुरक्षा कड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 11:51AM | Updated Date: Feb 16 2020 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज तीसरी बार रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर यातायात से लेकर सुरक्षा तक के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
 
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है। रामलीला मैदान और उसके आस-पास अरविंद केजरीवाल की तस्वीर के साथ 'धन्यवाद दिल्ली' के पोस्टर, होर्डिंग लगाए गए हैं। दिल्ली चुनाव में बड़ी जीत के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर आम कार्यकर्ता सभी इस शपथ-ग्रहण के लिए काफी उत्सुक हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »