24 Apr 2024, 01:17:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विवादित बयान देने पर गिरिराज सिंह को नड्डा ने किया तलब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 7:23PM | Updated Date: Feb 15 2020 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विवादित बयानों देने वाले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को शनिवार को तलब किया। सिंह ने हाल ही में सहारनपुर यात्रा के दौरान देवबंद को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनके इस बयान को लेकर पार्टी अध्यक्ष नड्डा उनसे नाराज थे और आज उन्हें पार्टी दफ्तर तलब किया गया था। समझा जाता है कि पार्टी ने उनके बयानों पर आपत्ति व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में संयम बरतने की चेतावनी दी है।
 
नड्डा से मुलाकात करने के बाद पार्टी कार्यालय से निकलते समय सिंह ने किसी से भी बात नहीं की। सिंह ने 12 फरवरी को कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जितने भी आतंकी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हुई हैं, उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से ही जुड़े हैं। देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है। आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »