25 Apr 2024, 19:49:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वैज्ञानिक आम आदमी के जीवन की गुणवत्ता सुधारे : PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 7:19PM | Updated Date: Feb 15 2020 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैज्ञानिकों से आम आदमी के जीवन की गुणवत्ता सुधारने की  दिशा में काम करने अपील की है। मोदी ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद सोसाइटी की बैठक को सम्बोधित करते हुये विश्व स्तरीय उत्पाद विकसित करने के लिए आधुनिक विज्ञान के साथ पारम्परिक  ज्ञान को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने शुक्रवार को वैज्ञानिकों  से देश में कुपोषण जैसी वर्तमान सामाजिक  समस्याओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने वर्चुअल लेबोरेट्री विकसित करने की महत्ता पर  बल दिया ताकि विज्ञान को देश के हर कोने में प्रत्येक छात्र तक ले जाया जा  सके। मोदी ने युवाओं को विज्ञान की ओर आकर्षित करने और भावी  पीढ़ी में वैज्ञानिक सूझ-बूझ मजबूत करने की आवश्यकता जतायी।
 
दुनिया के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे भारतीयों के बीच  अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने के लिए कदम उठाने के  संबंध में भी सुझाव दिए। प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों से कहा कि वे  भारत की आकांक्षापूर्ण आवश्यकताओं पर काम करें। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर  को कृषि उत्पादों और जल संरक्षण के क्षेत्र में उपयोगी अनुसंधान के जरिए भारत के सामने मौजूद कुपोषण जैसी वर्तमान सामाजिक समस्याओं पर ध्यान  केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने  कहा कि वैज्ञानिकों को  जिन उभरती चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, उनमें 5 जी  वायरलेस तकनीक, आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंस और नवीकरणीय ऊर्जा संचय के लिए किफायती एवं  अधिक समय तक चलने वाली बैट्री प्रमुख है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »