23 Apr 2024, 15:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP सरकार आने के बाद उप्र में स्थापित हुआ कानून का राज-बंसल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 7:16PM | Updated Date: Feb 15 2020 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फर्रूखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील बंसल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में गुण्ड गर्दी खत्म हुई और कानून का राज स्थापित हुआ। बंसल ने शनिवार को यहां भाजपा जिला कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा का शुभारम्भ करते हुये कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि आज हर गांव में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य के कामों में तेजी से विकास हो रहा है। भाजपा किसा जाति विशेष के आधार पर नहीं बल्कि सबके विकास की की राजनीति करती है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम  करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 60 जिला कार्यालयों में वीडियो कांफ्रेसिंग जल्द उपलब्ध कराई जायेगी।
 
कार्यालय समीपवर्ती पार्क में कार्यकर्ता समागम बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में एक करोड़ 33 लाख नये पार्टी सदस्य बनाये गये है। जिससे पार्टी 99 प्रतिशत बूथों तक पहुच गई। बंसल के कहा कि लोकतांत्रिक देशों में भाजपा 11 करोड़ सदस्यों वाली सबसे बड़ी पार्टी है। देश के  130 करोड़ लोगों का विश्वास भाजपा पर है। भाजपा केवल वोट की राजनीति नहीं करती बल्कि सबसे विकास के लिये काम करती है। संगठन की ताकत पर ही केन्द्र व उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनीं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने निचले स्तर को इतना मजबूत किया है कि आगामी 100 वर्षों तक भाजपा को कोई हिला नहीं सकेगा।
 
भारत आगे चलकर विश्व गुरू बनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जनसंघ स्थापना से ही देश के लिये काम करते चल आ रहे हैं। भाजपा की केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान पर उनके सपनों को पूरा किया। भाजपा प्रदेश महासचिव ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया हे कि देश में सीएए पर विपक्षी दल जनता को भ्रमित कर हिंसक आन्दोलन करा रहे हैं। जनता को गुमराह नहीं होना चाहिए। भाजपा लोगों को नागरिकता देने का काम कर रही है। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर तथा अमर सिंह खटिक के अलावा मण्डल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि भाजपाई मौजूद थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »