25 Apr 2024, 21:17:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सब्जी बेच रही थीं पुलवामा शहीद की पत्नी, CM सोरेन ने तुरंत की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 3:27PM | Updated Date: Feb 15 2020 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिमडेगा। एक दिन पहले यानी 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों की पहली बरसी थी। बड़े नेताओं से लेकर देश की जनता तक ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। एक साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। उस वक्त शहीदों के परिवारों के लिए ना जाने कितनी तरह के वादे भी किए गए। लेकिन इस बीच झारखंड के सिमडेगा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो पूरे देश और व्यवस्था को शर्मसार कर रही है।
 
झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले विजय सोरेंग भी इस हमले में शहीद हुए थे। लेकिन उनका परिवार काफी कठिनाईयों के बीच जी रहा है। शहीद की पत्नी विमला देवी परिवार को पालने के लिए सब्जी बेचने का काम कर रही हैं। उनकी शुक्रवार को एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह सड़क किनारे बैठी सब्जी बेच रही थीं। शहीद की पत्नी की ये तस्वीर एक ट्विटर यूजर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए ट्वीट की थी।
शुक्रवार को उनकी पत्नी विमला देवी की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह सड़क किनारे बैठी सब्जी बेच रही थीं।
 
शहीद की पत्नी की यह तस्वीर एक यूजर ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग कर ट्वीट की। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने इसका संज्ञान लिया और सिमडेगा जिला प्रशासन को तत्काल शहीद के परिवार की मदद करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सिमडेगा के डेप्युटी कमिश्नर (डीसी) को टैग कर लिखा, 'शहीद देश की धरोहर होते हैं। कृपया इनकी हर सम्भव मदद करते हुए जरूरी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द पहुंचाएं और सूचित करें।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »